कुपवाड़ा, 28 सितंबर (हि.स.)। कुपवाड़ा जिले के करनाह क्षेत्र में टीटवाल-सिमरी सड़क पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
यह हादसा सिमरी क्षेत्र में हुआ, जहां एक सूमो वाहन खाई में गिर गया। घायलों को चिकित्सा उपचार के लिए तंगधार उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीएमसी हांडवारा रेफर कर दिया गया। मृतकों और घायलों की पहचान तत्काल नहीं हो सकी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
