एंथनी अल्बानीज ने कहा- बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण में नेपाली लोगों के साथ खड़ा रहेगा ऑस्ट्रेलिया

काठमांडू, 25 सितंबर (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने नेपाल में बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण के लिए अपने देश की ओर से नेपाली जनता के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता जताई है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के ‘साइडलाइन’ में शुक्रवार को न्यूयॉर्क में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से मुलाकात के बाद अल्बानीज ने यह प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक के बाद अपने फेसबुक पेज पर अल्बानीज ने लिखा, “विनाशकारी बाढ़ और उससे हुए नुकसान से नेपाल उबर रहा है। पुनर्निर्माण और शोक की इस घड़ी में ऑस्ट्रेलिया नेपाली जनता के साथ खड़ा है।” उन्होंने कहा, “जहां जरूरत सबसे अधिक होगी, वहां सहायता पहुंचाने के लिए हम नेपाल के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।”

Leave a Reply