भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज देहरादून जिले की भोपालपानी, बदासी और सोडा-सरौली ग्राम पंचायतों के स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के लिए आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को वित्तीय जागरूकता बढ़ाने, समृद्धि और दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता को बढ़ावा देने तथा केंद्र सरकार की विभिन्न पेंशन और बीमा संबंधी सामाजिक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री मल्होत्रा ने वित्तीय साक्षरता केंद्र के अधिकारियों से समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से सुदूर और वंचित क्षेत्रों में रहने वालों को शिक्षित करने के लिए अधिक प्रयास करने का आह्वान किया जिससे वित्तीय समावेशन सुनिश्चित किया जा सके।
2026-04-27
