अगरतला , 25 अप्रैल : आज विश्व पशु चिकित्सा दिवस है। इसका उद्देश्य पशु-पक्षी की देखभाल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष का विषय है- पशु चिकित्सक: खाद्य और स्वास्थ्य के संरक्षक।
इस अवसर पर अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में एक रैली का आयोजन किया गया।
पशु चिकित्सक संघ के सदस्यों ने भी रैली में भाग लिया।
