पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोत्तरी से जुड़ी खबरें गलत: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित वृद्धि से संबंधित कुछ समाचारों का खंडन किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि सरकार के समक्ष ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसी खबरें नागरिकों में भय और दहशत पैदा करने के उद्देश्य से फैलाई गई हैं और ये दुर्भावनापूर्ण तथा भ्रामक हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पिछले चार वर्षों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी वृद्धि से बचाने के लिए निरंतर कदम उठाए हैं।

Leave a Reply