नईदिल्ली, 25 अक्टूबर : मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में आज विभिन्न स्थानों पर तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की है। अगले दो से तीन दिन में तेलंगाना, कर्नाटक और लक्षद्वीप में तेज़ हवा के साथ वर्षा का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा है कि अगले तीन दिन तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों और आसपास के इलाकों में भी तूफानी मौसम रह सकता है।
2025-10-25
