चुनाव प्रचार के लिए पटना जाते समय मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से की मुलाकात

पटना, 18 अक्टूबर: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री प्रोफेसर डॉ. माणिक साहा ने आज चुनाव प्रचार के लिए बिहार जाते समय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान, दोनों ने विभिन्न राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने देश के हालिया राजनीतिक हालात पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।