मौसम विभाग: महाराष्ट्र के कुछ स्थानों में गरज के साथ वर्षा होने की संभावना

नईदिल्ली, 13 अक्टूबर : महाराष्ट्र के कुछ स्थानों में बुधवार से 18 अक्‍टूबर तक गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार विदर्भ, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

कृषि विभाग ने किसानों को काटी गयी फसलो को तेज बारिश और हवाओं से बचाने के आवश्यक उपाय करने की सलाह दी है।