नईदिल्ली, 12 अक्टूबर : मौसम विभाग ने आज केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने आज आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही अगले 4 दिनों के दौरान केरल, माहे, तेलंगाना और तमिलनाडु में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना जताई है।
2025-10-12
