बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे केंद्रीय मंत्री पबित्र मार्घेरिटा

डिब्रूगढ़ (असम), 07 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा रविवार को बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने उनके बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाव पर सवार होकर कई राहत शिविरों में रह रहे लोगों का जायजा लिया।

बाद में सोशल मीडिया के जरिए मंत्री मार्घेरिटा ने कहा, “मैं सुबह खोवांग के प्रसिद्ध रंगालाऊ बाजार पहुंचा। आसपास के गांव जलमग्न हैं। आज सुबह जनता ने कहा कि पानी फिर से बढ़ गया है। कैंपों में कुछ आवश्यक वस्तुओं और व्यवस्थाओं की कमी दिखी। स्थानीय जिला आयुक्त को फोन पर सूचित किया।

उन्होंने तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। खोवांग के ये लोग मेहनती, सफल किसान हैं। बाढ़ के बाद भी, ये फिर से आगे बढ़ने के लिए उठ खड़े होंगे।”