पलाशबाड़ी के बाढ़ राहत शिविरों में पहुंचे मुख्यमंत्री

कामरूप (असम), 07 जुलाई (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा रविवार को ऐतिहासिक कामरूप (ग्रामीण) जिले के पलाशबाड़ी के अंतर्गत नहिरा पहुंचे। नहिरा गुईमारा आंचलिक उच्च विद्यालय में बने आश्रय शिविर में बाढ़ पीड़ितों की स्थिति का उन्होंने जायजा लिया। इस राहत शिविर में फिलहाल 236 बाढ़ पीड़ित शरण लिए हुए हैं।

अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पलाशबाड़ी में बाढ़ की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन को बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री सहित अन्य सभी आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।