श्रीलंका के राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र से श्रीलंका में शासन और लोकनीति विश्वविद्यालय की स्थापना में सहायता का अनुरोध किया

नई दिल्ली ०४ अप्रैल : श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भारत के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र से श्रीलंका में शासन और लोकनीति विश्वविद्यालय की स्थापना में सहायता का अनुरोध किया है। राष्ट्रीय सुशासन केंद्र के महानिदेशक भरत लाल के नेतृत्व में श्रीलंका के दो दिन के दौरे पर गए केंद्र के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत में श्री विक्रमसिंघे ने यह अनुरोध किया।

उन्होंने श्रीलंका को लेकर अपने दृष्टिकोण को साझा किया और देश की मौजूदा आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख किया। इस बातचीत में नीति सुधारों, सुशासन, डिजटलीकरण, क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण तथा लोक सेवाओं की उपलब्धता के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।