Brijesh Pathak :मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पहुंचे 23 प्रदेशों के खिलाड़ी

लखनऊ, 22 सितम्बर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने 11वीं राष्ट्रीय वोवीनाम मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार के.डी सिंह बाबू स्टेडियम इंडोर हॉल में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व प्रवीण गर्ग ने आधिकारिक रूप से प्रतियोगिता आरंभ की घोषणा की।

उप मुख्यमंत्री के समक्ष मणिपुर टीम उत्तर प्रदेश और आसाम टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं का प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखकर उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। 22 सितंबर से 25 सितंबर तक की आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न 23 प्रदेशों से 562 खिलाड़ी 72 भार वर्गो व 28 प्रदर्शन विधाओं में पदक के लिए जोर आजमाइश करेंगे।

उत्तर प्रदेश वोवीनाम एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 6 से 10 वर्ष में किड्स ग्रुप 10 से 14 वर्ष में सब जूनियर ग्रुप 14 से 18 वर्ष में जूनियर और 18 वर्ष से अधिक में सीनियर बालक् व बालिकाएं प्रतिभाग कर रहे हैं। चार दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान तकनीकी सेमिनार व बेल्ट ग्रेडेशन सर्टिफिकेट वितरण और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।

राष्ट्रीय महासचिव आसाम से पप्पू खान मणिपुर से टेक्निकल डायरेक्टर व उपाध्यक्ष देवेन , कोषाध्यक्ष हेमंत दयाल ने उप मुख्यमंत्री का अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। शुक्रवार को सब जूनियर व जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *