Olampiyad:खेलों के प्रति समर्पण और जुनून से मिलती है सफलता : सुधा सिंह

– आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति स्कूल ओलम्पियाड का शुभारम्भ

रायबरेली, 22 सितम्बर (हि. स.)। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति स्कूल ओलम्पियाड गुरुवार से स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हो गया। जिसका उद्घाटन अर्जुन पुरस्कार प्राप्त अंतरराष्ट्रीय एथलीट पद्मश्री सुधा सिंह ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने प्रतिभागी बच्चों से मुलाकात कर सुंदर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा कि हार-जीत की चिंता के बिना प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। खेल के प्रति समर्पण और जुनून से ही सफलता मिलती है।

उन्होंने कहा आज खेलों के प्रति बच्चों और युवाओं की रुचि बढ़ रही है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ अनुपम सिंह ने भी बच्चों को प्रेरित किया। स्कूल ओलम्पियाड में जिले भर के 40 स्कूलों के करीब डेढ़ हजार बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। ओलम्पियाड में 11 तरह के खेलों-कबड्डी, रस्साकशी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, कैरम, शतरंज, आर्म रेसलिंग, एथलेटिक फुटबॉल, तैराकी और शूटिंग की प्रतिस्पर्धाएं हो रही हैं।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, विनय द्विवेदी, अनिल मिश्र, खेल संयोजक मुन्ना लाल साहू, हिमांशु तिवारी, डॉ अमिता खुबेले, राजीव भार्गव, आलोक सिंह, पुष्पेंद्र सिंह गांधी, प्रशांत पांडे, क्षमता मिश्रा, प्रफुल्ल पाठक, समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, गुरजीत तनेजा, महेश प्रताप सिंह आदि ने सुधा सिंह समेत सभी अतिथियों का स्वागत अभिनन्दन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *