भारतीय खेल जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72वें जन्मदिवस पर दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 17 सितंबर (हि.स.)। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय मुक्केबाज निकहत ज़रीन सहित भारतीय खेल जगत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 72 वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था, जो उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के एक छोटे से शहर में है।

स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हुए, कोहली ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कोहली ने कू ऐप पर लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपको शक्ति, खुशी और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।”

भारत के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं।”

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की गोल्ड मेडलिस्ट निकहत जरीन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।

निखत जरीन ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाते रहें।”

भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने ट्वीट किया, “जन्मदिन मुबारक हो, पीएम मोदी जी, आपको स्वास्थ्य और खुशी की शुभकामनाएं। हमें नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।”

भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल ने प्रधान मंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह हर आम व्यक्ति के लिए आदर्श हैं।

साइनाने ट्वीट किया, “माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य और लंबी उम्र दे। आप युवा भारत की प्रेरणा और हर आम व्यक्ति के लिए आदर्श हैं।”

ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय भारोत्तोलक सैखोम मीराबाई चानू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रधानमंत्री के लंबे और सुखी जीवन की कामना की।

चानू ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई। देश की सेवा में आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना।”

भारतीय टेबल टेनिस के दिग्गज शरथ कमल ने ट्वीट किया, “हमारे माननीय पीएम नरेंद्र मोदी सर को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हमेशा एथलीटों का समर्थन करने और प्रेरित करने के लिए आपका आभार, हमारा देश वास्तव में एक खेल महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मेरी शुभकामनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *