अवैध रूप से 20 मवेशियों को ले जा रहे ट्रक जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

नगांव (असम), 09 सितम्बर (हि.स.)। नगांव जिला के जखलाबांधा पुलिस ने अवैध रूप से मवेशी की तस्करी कर रहे एक ट्रक को जब्त किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात जाखलाबंधा पुलिस थाना प्रभारी एसआई सीमान्त राय के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक (एएस-01एलसी-1425) को जब्त किया गया। ट्रक में अवैध तरीके से 20 मवेशियों की तस्करी बोकाखात से मेघालय तक की जा रही थी।

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रितुल अली (24) और सफिकुल अली (20) के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपित नगांव जिला के रहने वाले बताए गए है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।