नगांव (असम), 09 सितम्बर (हि.स.)। नगांव जिला के हैबरगांव पुलिस और कठियातोली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर नकली नोट और नकली नोट छापने वाली मशीन समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात हैबरगांव थाना के प्रभारी आभा ज्योति राभा और कठियातोली पीपी के प्रभारी उत्पल बैश्य के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान अब्दुल जलील (27, होजाई) को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपित के पास से 500 रुपए नकली नोट के बंडल और नकली नोट छापने वाली एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन को जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरितपी से सघन पूछताछ कर रही है।
