Prema Khandu:असम-अरुणाचल सीमा विवाद के समाधान के प्रयास जारीः मुख्यमंत्री खांडू

इटानगर, 09 सितम्बर (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवाद के जल्द समाप्त होने की वकालत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश की सरकारें सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रही हैं।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश के सीमा से सटे अरुणाचल प्रदेश के रुक्सिन में आयोजित केंद्रीय सोलुंग महोत्सव में भाग लेते हुए मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों की सीमा के लोगों के बीच एक समिति बनाकर इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पहले से ही चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *