Rijiju:राहुल गांधी को गंभीरता से न लें, वे देश को तोड़ने का काम कर रहेः रिजिजू

वाराणसी,08 सितम्बर (हि.स.)। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी और कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर गुरुवार को जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से न लें। राहुल देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। हर प्रदेश को दूसरे प्रदेश से तोड़ने का काम कर रहे हैं।

रिजिजू, काशी हिन्दू विश्वविद्वयालय के स्वतंत्रता भवन सभागार में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की ओर से आयोजित स्वतंत्रता संग्राम में जनजाति के नायकों का योगदान विषयक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मीडियाकर्मियों से रूबरू थे। उन्होंने कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारत तोड़ो यात्रा कर रहे हैं। वे भाषा, जाति और धर्म को लेकर भारत को बांट रहे हैं। बीफ को लेकर विवाद से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री चुप्पी साधे रहे। इसके पहले केंद्रीय मंत्री का बाबतपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *