Stock Market : मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 94 अंक टूटा

नई दिल्ली, 06 जून (हि.स.)। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्स्चेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 93.91 अंक यानी 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 55,675.32 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्स्चेंज (एनएसई) का निफ्टी 14.75 अंक यानी 0.089 फीसदी लुढ़कर 16,569.55 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 शेयर में बढ़त और 21 शेयर गिरावट में रहे। सेंसेक्स के शेयरों में शामिल अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, डा. रेड्डीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर नुकसान में रहे। वहीं, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक 0.99 फीसदी तक लाभ में रहे।

उल्लेखनीय है कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 48.88 अंक यानी 0.088 फीसदी लुढ़क कर 55,769.23 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी भी 43.70 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 16,584.30 के स्तर पर बंद हुआ था।