Food Poisoning : महासमुंद : विषाक्त भोजन खाने से 16 बच्चे बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

महासमुंद, 5 मई (हि.स.)। जिले के पुटका ग्राम में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को विषाक्त भोजन परोसे जाने से 16 बच्चे बीमार हो गये, जिन्हें इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती किया गया है। जहां सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पोटका में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार सुबह खाना पकाया गया था। बताया जाता है कि खाने में पकाई गई सब्जी में छिपकली गिर गई। बाद में खाने के दौरान उसे बच्चों को परोस दिया गया। जहरीले सब्जी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी, जिन्हें आनन-फानन में सरायपाली के सामुदायिक अस्पताल भेजा गया, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।