PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने नगरपालिका चुनावों में भाजपा की जीत पर असम के लोगों का जताया आभार

नई दिल्ली,09 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के नगरपालिका चुनावों में भाजपा और उसके गठबंधन की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य की जनता के प्रति आभार जताया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न नगरपालिका चुनावों में भाजपा और हमारे सहयोगियों को आशीर्वाद देने के लिए असम के लोगों का आभार। यह हमारी पार्टी के विकास एजेंडे में उनके विश्वास को दर्शाता है। मैं अपने मेहनती कार्यकर्ताओं की उनके प्रयासों और लोगों के बीच सेवा के लिए सराहना करता हूं।