PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

पुणे, 06 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। यह मूर्ति 1,850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है, जिसकी ऊंचाई लगभग 9.5 फीट है।