Bhupender Yadav: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के पांचवें सत्र में भारत निभाएगा अहम भूमिका: भूपेन्द्र यादव

नई दिल्ली, 28 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के पांचवें सत्र में अहम भूमिका निभाएगा । केन्या के नैरोबी में ऑनलाइन मोड से आयोजित होने वाले पर्यावरण सभा की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

भूपेन्द्र यादव ने जानकारी दी कि भारत में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिसूचना पहले ही जारी कर दी है। सभा के पांचवें सत्र की बैठक में इस अहम मु्द्दे पर चर्चा की जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा के पांचवें सत्र की बैठक आज से शुरू हो रही है जो कि 2 मार्च तक आयोजित की जाएगी। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा का उद्देश्य विश्व में पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने की दिशा में प्रयास करना है। इसके साथ सभी राष्ट्रों की सर्वसम्मति से वर्ष 2030 तक एकल-उपयोग प्लास्टिक उत्पादों जैसे- कप, कटलरी और बैग आदि में कटौती करने की दिशा में काम करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *