रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों का दिखने लगा असर, रूबल 30 फीसदी तक टूटा

नई दिल्ली, 28 फरवरी (हि.स.)। यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच रूस की मुद्रा रूबल में एक बार फिर बड़ी गिरावट आई है। पश्चिमी देशों के स्विफ्ट वैश्विक भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को बाहर करने के बाद अमेरिकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले रूबल सोमवार को करीब 30 फीसदी तक टूट गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और यूरोपीय देशों के रूस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों से रूबल में तेजी गिरावट आई है। फिलहाल रूबल अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 30 फीसदी तक लुढ़कर रिकॉर्ड लो स्तर 114.33 प्रति डॉलर पर है। इससे पहले घोषित प्रतिबंधों ने रूसी मुद्रा को डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक निचले स्तर पर ला दिया था।

फिलहाल डॉलर के मुकाबले रूस की मुद्रा रूबल 105.27 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर कारोबार कर रही थी। इससे पहले पिछले हफ्ते डॉलर के मुकाबले रूबल 84 के स्तर पर था। दरअसल अमेरिका सहित अन्य पश्चिमी देशों के अलावा जापान ने भी रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों में बढ़ोतरी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *