Shiv Sena Leader Yashwant Jadhav Seize : आईटी ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर से दो करोड़ रुपये बरामद किये, छापा जारी

मुंबई, 27 फरवरी (हि.स.)। आयकर विभाग (आईटी) की टीम का लगातार आज तीसरे दिन शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पर तलाशी अभियान जारी है। टीम ने रविवार को शिवसेना नेता के घर से 2 करोड़ रुपये बरामद किये हैं। आईटी की टीम ने शनिवार को यहां से दो बैग भरकर कागजात व अन्य इलेक्ट्रोनिक्स सबूत कब्जे में लिए थे। अभी तक आईटी की टीम ने यहां छापेमारी का ब्योरा मीडिया को नहीं दिया है।

आईटी की टीम शुक्रवार को सुबह तकरीबन 6 बजे मुंबई में स्थित माझगांव में शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर पहुंची थी। तब से लगातार आज तीसरे दिन यशवंत जाधव के घर पर आईटी का तलाशी अभियान जारी है। आईटी की टीम यशवंत जाधव के करीबी स्थानीय शिवसेना संगठन सचिव विजय लिंचारे तथा यशवंत जाधव के बेटे निखिल जाधव के घर पर तलाशी ली है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने शिवसेना नेता व मुंबई नगर निगम के अध्यक्ष यशवंत जाधव पर 15 करोड़ रुपये का घोटाला करने व इस रकम को हवाला के माध्यम से अरब देश में भेजने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच करते हुए आईटी की टीम ने यशवंत जाधव को पहले नोटिस जारी कर जवाब मंगवाया था। यशवंत जाधव के जवाब पर संदेह होने के बाद आईटी की टीम ने शुक्रवार से उनके घर पर तीन से लगातार तलाशी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *