Defense Minister Rajnath Singh Ukraine : यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल सरकारी खर्च पर वापस देश लाया जा रहा हैः रक्षा मंत्री

आजमगढ, 27 फ़रवरी (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लालगंज विधानसभा में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्हाेंने समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे तो वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रा या अन्य लोगों के बारें में कहा कि उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इसके लिए स्पष्ट निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए प्रतिबद्ध है कि सभी भारतीयों को सुरक्षित और सरकारी खर्च पर देश में लाया जायेगा और लोग आ भी रहे हैं।

ललगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रतयाशी नीलम सोनकर के पक्ष में मइखरगपुर में आयोजित जनसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पहले भारत कमजोर माना जाता था। उसकी बातें विदेशी मंचों पर नहीं सुनी जाती थीं। आज हालात बदले हैं और भारत की बातें हर देश पूरी गंभीरता से सुन रहे हैं। स्वदेशी का नारा देते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि अनेक रक्षा उत्पाद अब अपने देश में भी बनेंगे। समाजवादी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवाद में परिवारवाद नहीं होता। सच्चे समाजवादी वही हैं जो गरीबों का दुख समझते हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी जाति पंथ और मजहब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। लेकिन स्वस्थ राजनीति का मतलब होता है कि इन सब पर नहीं बल्कि इंसान और इंसानियत पर होनी चाहिए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया कि प्रदेश में वर्ष 2017 जितनी सीटें भाजपा ने जीती थी कमोवेश उतनी ही सीटें इस विधानसभा चुनाव में जीतेगी।

यूक्रेन के मसले में बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूक्रेन में रह रहे किसी भी भारतीय को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सीसीएस की बैठक में प्रधानमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दे दिये थे कि यूक्रेन से जो भी भारतीय आना चाहते हैं,उन्हें सकुशल वापस लाया जायेगा है और लोग आ भी रहे हैं। मोदी ने इसकी भी समीक्षा की है। हम यूक्रेन में लैंड नहीं कर सकते है, वहां पड़ोसी देशों में परमिशन लेकर हमारे विमान उतर रहे हैं। यूक्रेन से सुरक्षित निकालकर देशवासियों को पड़ोसी देश भेजा जा रहा है। अभी रात में ही तीन या चार विमान भारतीय छात्रों व लोगों को लेकर आये हैं। यह सिलसिला लगातार जारी है। हम इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जितने भी भारतीय यूक्रेन में है, उन्हें सकुशल सुरक्षित और सरकारी खर्च पर भारत लाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *