Yamunanagar Vaid Ramlal Passed Away : यमुनानगर: 113 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी राम लाल नही रहे

यमुनानगर, 26 फरवरी (हि.स.) । यमुनानगर के मॉडल टाउन के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी व हिंदी आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने वाले 113 वर्षीय वैद रामलाल का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे।

वैद राम लाल के रिश्तेदार नरेश उप्पल ने बताया कि 26 अप्रैल 1908 में पाकिस्तान जिला जेलम में उनका जन्म हुआ और देश में बंटवारे के बाद वैद रामलाल यमुनानगर में बस गए थे। हरियाणा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमला वर्मा को वैद रामलाल ने गोद लिया हुआ था। वैद राम लाल के परिवार में उनकी पत्नी, दो लडके और एक लडकी है। 24 मई को 112 वर्ष की आयु में वैद रामलाल ने कोरोना टीके की डोज लगवाई थी। वह अभी तक पूरी तरह सक्रिय थे। उच्च कोटि के वैद थे और नब्ज देखकर रोगी की तकलीफ बता कर उसका इलाज करते थे। पिछले कई वर्षों से वह मॉडल टाउन में लोगों को निरोग करने में अपनी भूमिका निभा रहे थे। पिछले 85 वर्षों में वह बिना किसी फीस के रोगियों के स्वास्थ्य की जांच करते थे। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक प्रकट किया है। वैद राम लाल का 27 फरवरी को यमुना घाट स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *