Election Meeting Rajnath Singh Smriti Irani Swatantra Dev : राजनाथ, स्मृति ईरानी और स्वतंत्र देव की रविवार को कई चुनावी सभाएं

लखनऊ, 26 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान उनकी कई चुनावी सभाएं होंगी। इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी कई सभाओं को संबोधित करेंगे।

राजनाथ सिंह अपराह्न 11:25 बजे बलिया की बैरिया विधानसभा सीट के बाबा लक्ष्मणदास राष्ट्रीय इंटर कालेज में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे आजमगढ़ जिले की लालगंज विधानसभा के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मई, खरकपुर, लालगंज में जनसभा करेंगे। दोपहर 2:55 बजे आजमगढ़ जिले की फूलपुर पवई विधानसभा सीट के उमाकान्त चम्पादेवी महाविद्यालय, चकिया, सुलेमापुर, पवई, आजमगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करेगें।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने शनिवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को अम्बेडकरनगर के प्रवास पर रहेंगे। वह इस दौरान कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक, जनसम्पर्क व जनसभाओं को संबोधित करेंगे। सिंह सुबह 11 बजे मुकामपुर देवहट, बसखारी, टांडा विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे ठेंगीपुर मैदान, आलापुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सिंह दोपहर 2:30 बजे शास्त्री औद्योगिक इंटर कालेज कर्बला कासिमपुर का मैदान, जलालपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 3:45 बजे बंधन मैरिज लॉन अकबरपुर विधानसभा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को दोपहर एक बजे बजे कुशीनगर जिले के रामकोला विधानसभा क्षेत्र के गंगा बक्स कन्नौडिया गांधी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे टिकुआ दर के सिहोरवा धर्मकांटा, कसिया, कुशीनगर में जनसभा करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *