Biplab Kumar Deb: यूक्रेन में फंसे हैं त्रिपुरा के कई लोग, मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय से मांगी मदद

अगरतला, 25 फरवरी (हि. स.) । त्रिपुरा के कई लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं। आज त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने विदेश मंत्रालय से उन्हें सकुशल वापस लाने की अपील की है। उन्हें विश्वास है कि भारत सरकार यूक्रेन में फंसे अपने सभी नागरिकों को स्वदेश लाने में सक्षम होगी।


संयोग से रूस ने यूक्रेन पर तीन दिशाओं से हमला किया है। नतीजतन, यूक्रेन में स्थिति उग्र हो गई है। विभिन्न राष्ट्र के नागरिकों को वापस लाने के प्रयास जारी हैं। भारत सरकार ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए दो विमान भेजा था। हालांकि, यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण इस समय भारतीय नागरिकों को वापस लाना संभव नहीं हुया।


त्रिपुरा से कई छात्र उच्च शिक्षा के लिए यूक्रेन गए हैं। खासकर वहां बहुत सारे छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वे सभी अब दहशत में जी रहे हैं। यूक्रेन में पढ़ रहे बिलोनिया में रहने वाले एक मेडिकल छात्र के पिता बाबुल देबनाथ ने कहा कि युद्ध की स्थिति काफी भयानक है। उनकी बेटी ने घर लौटने के लिए दूतावास द्वारा प्रदान किए गए पंजीकरण फॉर्म को दो बार पूरा किया है। हालांकि, वे कब लौटेंगे, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।


त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आज एक ट्वीट में विदेश मंत्रालय से यूक्रेन में फसे त्रिपुरा के नागरिकों को वापस लाने का अनुरोध करने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने लिखा, मुझे पता चला कि त्रिपुरा के बहुत से छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बिषय की सूचना विदेश मंत्रालय को दे दी गई है। मुझे विश्वास है कि भारत सरकार यूक्रेन से त्रिपुरा के नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए हर संभव सहयोग देगी। यूक्रेन में फंसे त्रिपुरा के नागरिकों से उनका अनुरोध है कि वे स्वदेश लौटने तक भारत सरकार के सभी निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *