Jagat Prakash Nadda Public Meeting : जगत प्रकाश नड्डा की कुशीनगर और गोरखपुर में जनसभा

लखनऊ, 25 फरवरी(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे बताया कि जेपी नड्डा सुबह 11:55 बजे कुशीनगर जिले की खड्डा विधानसभा में किसान इंटर कालेज, खड्डा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:55 बजे संतकबीरनगर जिले की धनघटा विधानसभा के चपरा पूर्वी, ब्लाक हैसर, धनघटा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर जिले की चौरी-चौरा विधानसभा के ब्रह्मपुर ब्लाक के बगल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *