Dr. Mansukh Mandaviya : दुनिया में सबसे बेहतर कोरोना महामारी का प्रबंधन भारत ने किया – डॉ. मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को कहा कि देशवासियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में यह साबित कर दिया कि दुनिया में सबसे बेहतर कोरोना महामारी का प्रबंधन भारत ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैज्ञानिकों और चिकित्सकों को हर संभव सहायता प्रदान की, जिससे भारत वैक्सीन अनुसंधान में अन्य उन्नत देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना सुनिश्चित कर सका।

मनसुख मंडाविया शुक्रवार को फिक्की द्वारा आयोजित हाईब्रीड वेबिनार में बोल रहे थे। इस मौके पर उद्योग जगत का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाले भारतीय उत्पाद विश्व में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर रहा है और आत्मनिर्भर भारत बनने की दिशा में उद्योग जगत की भी अहम भूमिका रहेगी। उद्योग जगत भारत की समृद्धि में योगदान देंगे और देश को आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *