Ukraine : यूक्रेन से भारतीयों की निकासी को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक और रोमानिया में यूक्रेन सीमा पर विदेश मंत्रालय ने तैनात की टीमें

नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए विदेश मंत्रालय की टीमों को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य और रोमानिया में यूक्रेन के साथ लगती सीमाओं पर भेजा जा रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार यूक्रेन से प्रस्थान करने के इच्छुक भारतीय नागरिक इन सीमा बिंदुओं के पास इन टीमों से संपर्क कर सकते हैं।

टीमों का विवरण इस प्रकार है:

हंगरी: यूक्रेन के ज़कारपट्टिया ओब्लास्ट में उज़होरोड के सामने ज़ाहोनी सीमा पर एस रामजी :मोबाइल: 36305199944, व्हाट्सएप: 917395983990, अंकुर : मोबाइल और व्हाट्सएप: 36308644597, मोहित नागपाल: मोबाइल: 36302286566, व्हाट्सएप: 918950493059।

पोलैंड: यूक्रेन के साथ क्राकोविएक में पंकज मोबाइल: 48660460814, 48606700105।

स्लोवाक गणराज्य: यूक्रेन के साथ विसने नेमेके सीमा पर मनोज कुमार मोबाइल: 421908025212, इवान कोज़िंका मोबाइल: 421908458724।

रोमानिया: यूक्रेन के साथ सुसेवा सीमा पर गौशुल अंसारी मोबाइल: 40731347728 उदेश्य प्रियदर्शी मोबाइल: 40724382287, आंद्रा हारिओनोव मोबाइल: 40763528454 मारियस सिमा मोबाइल: 40722220823।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *