Swatantra Dev Singh : स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज, सुलतानपुर एवं सिराथू में करेंगे सभा

लखनऊ, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज, सुलतानपुर और कौशांबी जिले के सिराथू के प्रवास पर रहेंगे। यहां कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक, जनसम्पर्क के साथ जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि सिंह दोपहर 12 बजे बढ़वारीकलां, माण्डा, कोराव, प्रयागराज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे मेला वाली बाग मैदान, लम्भुआ, सुलतानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सिंह दोपहर 2:45 बजे भवानीगंज चौराहा, डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम चार बजे जीजीआईसी के पास सिराथू, कौशाम्बी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *