Amit Shah: तीन तलाक समाप्त होने से अखिलेश के पेट में मिचलन : अमित शाह

-गृह मंत्री ने बहराइच की जनसभा में विपक्ष को घेरा, 300 पार के साथ सरकार बनाने की अपील की

बहराइच, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बहराइच में 300 से अधिक सीटों पर विजय के साथ सकरकार बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह महाराजा सुहेलदेव की धरती है। उन्होंने इसी धरती से पूरी को दुनिया को संदेश देने दिया था कि भारत पर आक्रमण का अंजाम क्या होता है। 24 हमले के बाद मसूद सलार गाजी जब बहराइच आया तो इस धरती से उसे वापस जाने नहीं दिया। यह बहराइच की माटी की पहचान है। 1857 की लड़ाई में भी बहराइच की धरती ने अपनी भूमिका निभाई है।

चार चरणों में सपा, बसपा और कांग्रेस हुई साफ

उप्र में चारण चरण का चुनाव हो गया है। सभी जगहों पर घमू कर आया हूं। परिणाम जो आ रहा है, उसमें सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। यहां पर फिर एक बार 300 सीटों से ज्यादा सीटों के साथ सरकार सरकार आने वाली है। 2014 के चुनाव में जब हम भाजपा को बहुमत की बात करते थे तो आजम खान मजाक उड़ाते थे। अतीक और मुख्तार भी मजाक उड़ाते थे। वह कहते थे कि डबल डिजिट में तो पहुंच जाओ। प्रदेश की जनता ने 2014, 2017 और 2019 में भाजपा को प्रचण्ड जीत है। शाह ने कहा कि अगर साइकिल जीती तो जो जेल में हैं, वह बाहर आ जाएंगे। योगी कानून का राज कायम किया। माफियाओं से दो हजार करोड़ रुपये की भूमि खाली कराई। उस भूमि पर गरीबों के लिए मकान बनाने का कार्य किया है।

शाह ने कहा, योगी सरकार में कानून का राज कायम

अमित शाह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार और योगी सरकार की कानून व्यवस्था में तुलना करते हुए 2017 से 2022 के बीच अपराधा कम हुए है। देश में सबसे ज्यादा गन्ना, चीनी, हरी मटर और दूध का उत्पदान हो रहा है। उप्र में ही घरों में सबसे ज्यादा बिजली पहुंचाने का काम भी योगी सरकार ने किया है। अखिलेश ने अंधकार फैलाने का काम किया था। योगी ने उजाला फैलाया है। उन्होंने दंगे दिए थे और हमने 44 लाख आवास दिए हैं। एक करोड़ 67 लाख माताओं को गैस कनेक्शन दिया है। दो करोड़ 56 लाख किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत छह हजार प्रति वर्ष दिया है।

अमित शाह की युवक-युवतियों से अपील

युवाओं से अपील करते हुए कहा कि एक बार भाजपा की सरकार बना दीजिए, मुफ्त में टैबलेट एवं स्मार्ट फोन दिया जाएगा। बच्चियों को स्कूटी दी जाएगी। उप्र ने अखिलेश को देखा है और योगी को भी देखा है। प्रदेश की जनता अब उनके झांसे में आने वाली है। उप्र में गोली छर्रे बनाता था। अब गोला बना रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल बना रहा है जो दुश्मन देशों के छक्के छुड़ाएगा। पुरानी योजनाओं को हमारी सरकार ने पूरा किया। तीन आधुनिक डाटा सेंटर बना रहे हैं। उनमें से एक बहराइच में बनेगा। पांच इंटर नेशनल एअरपोर्ट बनाए। पांच नए एक्सप्रेसवे बनाने का कार्य किया है। 14 हजार किलोमीटर सड़कों को चौड़ीकरण किया गया है। 10 स्मार्ट सिटी बनाए हैं। इसके अलावा अमित शाह ने बहराइच की जनता को यह भी बताया कि उप्र में भाजपा की अगली सरकार क्या-क्या महत्वपूर्ण कार्य करेगी।

अनुच्छेद 370 समाप्त किये जाने का भी किया जिक्र

आजादी के बाद किसी में तीन तलाक समाप्त करने की हिम्मत नहीं थी। अखिलेश के पेट में मिचलन होती है। उन्हें क्या समस्या है। उन्हें किसको तलाक देना है। गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का भी जिक्र किया। इस मुद्दे पर भी अखिलेश पर तंज किये। केन्द्र में सपा बसपा के समर्थन से सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। उस दौरान पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया जैसे पाकिस्तानी आतंकी आते रहे। मोदी सरकार में हमला हुआ तो 10 दिन के अंदर ही पाकिस्तान के अंदर घुसकर बदला लिया।

सपा उप्र में एक बार फिर से समाज में जहर घोलने के लिए आई है। वह फूट डालो और राज करो में विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सबका साथ सबका विकास में विश्वास करते हैं। उन्होंने एकमुस्त होकर बहराइच के लोगों से कमल की बटन दबाने की अपील की। अनुपमा जायसवाल को जिताने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *