Support : नक्सलियों ने किसान-मजदूर संगठनों की हड़ताल का किया समर्थन

बीजापुर,22 फरवरी(हि.स.)।नक्सलियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी द्वारा आज जारी पर्चे में भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा कृषि के तीनों कानूनों को वापस लेते समय जो वादा किया गया था ,उन वादो को पूरा नहीं करने का विरोध किया है।साथ ही मजदूर कानूनों में कथित तौर पर पूंजीपति परस्त संशोधन के खिलाफ देश व्यापी मजदूरों के आव्हान पर 23-24 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने की अपील भी की है।

नक्सलियों ने मजदूरों के 23-24 फरवरी को देश व्यापी हड़ताल बंद को अपना समर्थन देने के साथ ही देश के सरकारी संस्थानों को जैसे रेलवे, हवाई अड्डा, बीमा कंपनी आदि पूंजीपतियों और बहुराष्ट्रीय कंपनी को बेचने का आरोप लगाया है। कृषि कानूनों के रद्द होने के बाद, संयुक्त किसान मोर्चा की 06 सूत्रीय मांग को स्वीकार करने की बात भी कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *