Fatehpur Election : फतेहपुर: मतदान की तैयारी पूरी, कल पड़ेंगे वोट, पोलिंग पार्टी रवाना

फतेहपुर, 22 फरवरी (हि.स.)। जिले में मंगलवार को चौथे चरण के लिए शहर मुख्यालय से जिला प्रशासन ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

आगामी 23 फरवरी बुधवार को जिले की छह विधानसभा हुसेनगंज, खागा, अयाहशाह, सदर, बिन्दकी, जहानाबाद में मतदान किया जाएगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। आज शहर के विज्ञान भवन से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि जिले में कुल 18 लाख 99 हजार के आसपास मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें। जिसमें 08 लाख 73 हजार के आसपास महिला और 10 लाख 25 हजार के आसपास पुरुष मतदाता है। जिले की सभी 6 विधानभाओं में कुल 66 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। जिसमें 9 महिला उम्मीदवार है। कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1400 तो मतदान स्थल 2238 बनाए गए हैं। जिले में कुल 267 संवेदनशील मतदान केंद्र है। हर विधानसभा में 5 सखी बूथ बनाए गए है जिनकी पूरे जिले में संख्या 30 है। इस बार जिला प्रशासन की तरफ से एक ग्रीन बूथ भी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *