Congress : कांग्रेस के डिजिटल बूथ सदस्यता अभियान का आगाज

धौलपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। जिले की राजाखेडा विधान सभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान का आगाज मंगलवार को हुआ। स्थानीय रीको क्षेत्र में आयोजित कांग्रेस की विशेष बैठक में बूथ लेबल अभिकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस मौके पर राजाखेडा विधायक रोहित बौहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एक ऐसी पार्टी है, जिसने स्वाधीनता आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी और संगठन की रीढ होते हैं। इसलिए सभी बीएलए पूरे मनोयोग से जानकारी लेकर अपने अपने बूथ पर अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस पार्टी संगठन से जोडें। बूथ स्तर पर सदस्य बनाते सामय युवा,महिला,पिछउे तथा अल्पसंख्यक सहित अन्य वर्ग के लोगों को प्राथमिकता दें।

बैठक में कांग्रेस के निवर्तमान जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने कांग्रेस की विचारधारा तथा रीति नीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में कार्यकर्ताओं को डिजिटल सदस्यता अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों के बारे में आवश्यक जानकारी दी। सदस्यता अभियान के दौरान नामित सदस्य बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सदस्य बनाएंगे। सदस्यता अभियान के दौरान की जाने वाली विभिन्न औपचारिकताओं को इन नामित सदस्यों के द्वारा पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बूथ स्तर पर लोगों को डिजिटल माध्यम से सदस्य बनाने का निर्देश दिए गए। इस अवसर पूर्व उप प्रधान राजकुमार तोमर एवं युवक कांग्रेस नेता रवि सिकरवार सहित अन्य पदाधिकारी तथा बीएलए मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *