Aurobindo Menon : राष्ट्रीय मंत्री अरबिंद मेनन ने दिए जीत के मंत्रराष्ट्रीय मंत्री अरबिंद मेनन ने दिए जीत के मंत्र

कुशीनगर, 19 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व गोरक्ष क्षेत्र के प्रभारी अरविंद मेनन ने शनिवार देर शाम को कसया में आयोजित कुशीनगर विधानसभा के त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए। कहा कि भारत को शसक्त, समृद्ध व मजबूत व सुरक्षित राष्ट्र बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कार्य करना होगा।

मेनन ने कहा कि यूपी चुनाव परिवारवाद व गुंडाराज के खिलाफ और राष्ट्रवाद व सुशासन के लिए हो रहा है। भाजपा के सामने सभी दल एकत्रित हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार योगी व मोदी के नेतृत्व में ऐसी सरकार आई है, जिसने देश का नाम विश्व में गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि इसी देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे आदि राष्ट्र विरोधी नारे लगते थे। भाजपा सरकार ने ऐसी ताकतों पर अंकुश लगाने का काम किया। हम सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी समर में योद्धा की तरह उतरना होगा। विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी व विधायक प्रत्याशी पी एन पाठक ने मुख्य अतिथि मेनन का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की पूंजी है। आप कार्यकर्ताओं का प्रेम व लगन के बल पर ही पार्टी अपना लक्ष्य हासिल करेगी।

बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यूपी की तस्वीर बदलना है तो प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनवाएं। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र व जगदंबा सिंह, विजय शुक्ला, सुधीर राव, राजेश्वर सिंह ने भी विचार व्यक्त किये।

सम्मेलन का शुभारम्भ दीनदयाल उपाध्याय व श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ ।संचालन विधानसभा प्रभारी नरेंद्र शुक्ल ने किया।बिहार के पूर्व विधायक राणा रत्नाकर राव, अमृता भूषण राठौर, वीणा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *