Accident : बिहारः बक्सर में बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में छह की मौत, 20 घायल

पटना/बक्सर, 19 फरवरी (हि.स.)। बिहार में बक्सर जिले के ब्रह्म थाना क्षेत्र के कृत्य सागर इलाके में बस और स्कॉर्पियो की भिड़ंत टक्कर में स्कॉर्पियो सवार 6 लोगों की मौत हो गई जबकि बस में सवार 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस-प्रशासन मौजूद है और रेस्क्यू जारी है।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार की रात 8 बजे जिले के योगिया गांव के पास हुआ। हादसे में अब तक 3 लोगों का शव मिले हैं। छह लोगों के मरने की सूचना है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रशासन ने सभी घायलों को बक्सर सदर अस्पताल भिजवाया है।

एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि दुर्घटना कृष्णाब्रह्म थाना के योगिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-84 स्थित योगिया गांव में हुई है। कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस और डुमरांव के एसडीपीओ मौके पर हैं। रात का अंधेरा है और आसपास झाड़ी है। रेस्क्यू चलाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की मानें तो स्कॉर्पियो पर चिकित्सा पदाधिकारी का बोर्ड लगा है। उसमें कौन-कौन लोग सवार थे। अभी इसकी पहचान नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि वाहनों की टक्कर इतनी भयंकर थी कि उसमें लोग बचे होंगेे यह कहना मुश्किल है। बस के लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं। अभी अफरातफरी के माहौल में मरे हुए और घायलों की पहचान सही नहीं हो पा रही है। अब तक तीन लोगों का शव निकाला जा चुका है। रेस्क्यू जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *