Chief Minister : हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली एम्स में भर्ती

शिमला, 18 फरवरी (हि.स.)। सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए भर्ती किया गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पूर्णतया स्वस्थ हैं तथा केवल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए ही एम्स में भर्ती हुए हैं और किसी भी तरह की चिन्ता की बात नहीं है।

बता दें कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सीने में हल्की दर्द हो रही थी। इस पर उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के लिए आइजीएमसी लाया गया। यहां कार्डियोलॉजी विभाग में उनका चेैकअप हुआ और टैस्ट हुए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य बताई गई है। आइजीएमसी के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एम्स में आए। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने से उनके शुक्रवार को प्रस्तावित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। मुख्यमंत्री ने आज मंडी और हमीरपुर जिलों में कार्यक्रमों में शिरकत करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *