Water taxi : सागरमाला योजना के तहत मुंबई में वाटर टैक्सी का लोकार्पण

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। केंद्रीय नौवहन परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को मुंबई में वाटर टैक्सी का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सागरमाला योजना के तहत आज मुंबई में वाटर टैक्सी की शुरुआत की जा रही है। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी और महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से आज लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध हो गई है। नवी मुंबई में जेटी बनाने के लिए 8.37 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, इनमें से 50 फीसदी रकम राज्य सरकार ने समय पर अदा किया, इससे यह काम तय समय पर पूरा हो सका है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाली इस वाटर टैक्सी सेवा से लोग लाभान्वित होंगे। इस सेवा के शुरू होने से नवी मुंबई का विकास और तेज गति से होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवी मुंबई को स्पोर्ट्स सिटी बनाने की उन्होंने घोषणा की है, इस सेवा से नवी मुंबई में स्पोट्स की गतिविधियां और गति से शुरु की जा सकेंगी।

मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे, असलम शेख आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *