Sudhir Joshi : शिवसेना नेता सुधीर जोशी का निधन

मुंबई, 17 फरवरी (हि.स.)। शिवसेना के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सुधीर जोशी (81) का गुरुवार को दोपहर में मुंबई में स्थित उनके आवास पर निधन हो गया । सुधीर जोशी हाल ही में जसलोक अस्पताल से कोरोना को पराजित कर घर लौटे थे।

सुधीर जोशी शिवसेना के स्थापना से ही स्वर्गीय बालासाहेब के साथ रहे। सुधीर जोशी ने मुंबई के महापौर का पद संभाला था। 1995 से 1999 तक सुधीर जोशी महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री तथा शिक्षा मंत्री रहे। कोरोना की वजह से उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें जसलोक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से सुधीर जोशी ठीक हो गए थे और अपने आवास पर आराम कर रहे थे। आज दोपहर में उनका निधन हो गया। शिवसेना प्रवक्ता संजय राऊत ने कहा कि शिवसेना के विकास में सुधीर भाऊ जोशी का अमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *