BJP Join : मजलिसपुर में वामपंथियों  ने किया सुशांत पर फिर भरोसा

अगरतला, 16 फरवरी । 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा पार्टी में फूट जारी है। बुधवार दोपहर मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र के कृष्णानगर पंचायत के 9 परिवारों के 21 मतदाता माकपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। उनका माकपा से विश्वास उठ गया है और इसीलिए वे भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के इस बदलाव के जरिए मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और राज्य मंत्री सुशांत चौधरी ने अपने विपक्षी वामपंथियों को स्पष्ट कर दिया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में वामपंथी जरूरी नहीं हैं। आज उन्होंने एक पत्थर से दो पक्षियों का शिकार किया है। विपक्षी दल में फुट पड़ गई और विपक्ष को शिक्षा दी गई है।


मंत्री सुशांत चौधरी ने पिछले चार वर्षों में सत्ता में रहने के दौरान आम आदमी के विकास के लिए राज्य सरकार ने क्या किया है, इस पर प्रकाश डालने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र मजलिसपुर में विभिन्न कार्यक्रम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और कार्य में विश्वास व्यक्त करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। इस बार भी एसा ही माहोल दिख रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में माकपा पार्टी में फूट शुरू हो गई। हर दिन देखा जाता है कि सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक माकपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। और राजनीतिक दलों को लगता है कि इस विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी दलों का संगठन कमजोर होता जा रहा है। स्थानीय नेताओं के परामर्श से पारदर्शी छवि वाले कार्यकर्ताओं की भाजपा में सामिल की जा रही है।


दलबदलुओं का दावा है कि वे लंबे समय से माकपा के लिए काम कर रहे थे। लेकिन उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला है। इसलिए उन्होंने भाजपा में सामिल हुई है। दलबदलुओं का आरोप है कि पिछली सरकार के दौरान माकपा के नेता बड़े पैमाने पर भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार में लिप्त थे। पूरे क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर थे।


मजलिसपुर केंद्र के विधायक सुशांत चौधरी से प्रेरित होकर वे राज्य के विकास कार्यों में शामिल होना चाहते हैं। वे मजलिसपुर के विकास को जारी रखने के लिए विधायक सुशांत चौधरी का हाथ मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। उनके अनुसार, वर्तमान विधायक पार्टी से जुड़े होने के बावजूद क्षेत्र के लोगों का विकास कर रहे हैं। मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामगंज के सभी लोगों को वर्तमान सरकार के विकास का लाभ मिल रहा है। इसलिए वे माकपा को छोड़कर वर्तमान सरकार के विकास कार्यों में शामिल होने के लिए भाजपा में शामिल हो गए हैं।


दलबदलुओं का पार्टी में स्वागत करते हुए विधायक सुशांत चौधरी ने कहा, “लोग महसूस कर रहे हैं कि माकपा और कांग्रेस की सहयोगी या प्रवासी पक्षी तृणमूल कांग्रेस लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पाएगी।” इसलिए लोग भाजपा पर भरोसा कर रहे हैं। आम लोग समझते हैं कि “सबका साथ सबका विकास” के सिद्धांत के माध्यम से केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही राज्य के लोगों की समस्याओं का समाधान कर सकती है। आज की बैठक में भाजपा के सदर ग्रामीण जिलाध्यक्ष असित राय और मजलिसपुर मंडल के अध्यक्ष गौरंगा भौमिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *