गोवा में दोपहर तीन बजे तक 60.18 फीसदी मतदान

पणजी, 14 फरवरी (हि.स.)। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार दोपहर 3 बजे तक 60.18 फीसदी मतदान हुआ है। राज्य की 40 सीटों के लिए 301 उम्मीदवार मैदान में हैं। पणजी में 22,408 मतदाता हैं, जिनमें 10,531 पुरुष और 11,877 महिलाएं हैं।

तटीय राज्य में एकल चरण के चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक 60.18 प्रतिशत वोटिंग हुई। राज्य में शाम छह बजे तक मतदान होगा। गोवा चुनाव के दौरान सोमवार को दिग्गजों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वास्को डी गामा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 7 पर अपना वोट डाला। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के पुत्र और निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर ने पणजी में मतदान केंद्रों का दौरा किया, जहां अपना वोट डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *