Rahul Bajaj : राजकीय सम्मान के साथ पुणे में होगा राहुल बजाज का अंतिम संस्कार : उद्धव ठाकरे

मुंबई, 12 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि भारतीय उद्योग को नई दिशा देने वाले पद्म भूषण राहुल बजाज का अंतिम संस्कार पुणे में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए हर तरह की तैयारी करने का आदेश मुख्यमंत्री ने प्रशासन को दिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि राहुल बजाज ने दोपहिया उत्पादन में देश में क्रांति लाया और अन्य कंपनियों के समक्ष आह्वान खड़ा कर दिया था। वे खुद को उद्योग क्षेत्र तक ही सीमित नहीं रखे वरन हर क्षेत्र में खासकर सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका विचार कभी भी संकुचित नहीं रहा, एक सच्चे देशभक्त उद्योजक की जिम्मेदारी उन्होंने आजीवन निभाई। राहुल बजाज के निधन से देश ने एक देशभक्त उद्योजक को खो दिया है।

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश की आजादी लड़ाई तथा देश के औद्योगिक व सामाजिक विकास में बजाज घराने का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राहुल बजाज ने अपने कार्यकाल में बजाज समूह के उद्योग को नया विस्तार दिया। उद्योग को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर बजाज का नया ब्रांड विकसित किया था। देश के उद्योग विश्व में वे अपनी बात बेबाक तरीके से रखते थे। उनके निधन से देश के उद्योग जगत की अपूरणीय क्षति हुई है।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस सहित महाराष्ट्र के हर क्षेत्र के लोगों ने भी राहुल बजाज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *