Chief Minister : मुख्यमंत्री योगी की फर्रूखाबाद-एटा-औरैया में चुनावी सभा

लखनऊ, 12 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एटा, फर्रूखाबाद और औरैया के प्रवास पर रहेंगे। वहां वो कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह हाथरस में कार्यकर्ताओं से संवाद करने के साथ ही संगठनात्मक बैठकें करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे एमजीएम इंटर कॉलेज, जलेसर, एटा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:10 बजे राजेपुर राठौरी ग्राउंड, अमृतपुर, फर्रुखाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर दो बजे रामलीला ग्राउण्ड कमालगंज, फर्रूखाबाद में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी दोपहर 3:15 बजे तहसील के पीछे मैदान में, विधूना, औरैया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं शाम 4:15 बजे औरैया सदर विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

हिमांशु ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सिंह दोपहर 12:15 बजे हाथरस के रूहेरी में जनसम्पर्क करेंगे। वहीं दोपहर 1:15 बजे हाथरस विधानसभा के सासनी बाजार में जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:45 अर्जुन सिंह कोल्ड स्टोरेज, समामई में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 3:15 बजे हाथरस जंक्शन पर जनसंपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *