Appoint : कांग्रेस ने पंजाब चुनाव के लिए राजीव शुक्ला और दीपेन्द्र हुड्डा को विशेष पर्यवेक्षक बनाया

नई दिल्ली, 10 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला और राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बयान में बताया कि दोनों नेता पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रबंधन और समन्वय का दायित्व निभाएंगे।

शुक्ला और हुड्डा पंजाब कांग्रेस प्रभारी के साथ समन्वय कर अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे।

इससे पहले, कांग्रेस ने गत बुधवार को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया था।