Congress : रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति की कमान

नई दिल्ली, 09 फरवरी (हि.स.)। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को बिट्टू की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान कर दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अर्शदीप सिंह माइकल गागोवाल को मानसा जिला कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *