British High Commissioner : ब्रिटिश उच्चायुक्त ने मुख्यालय पर पहुंचकर जानी संघ की कार्य पद्धति

नागपुर, 8 फरवरी (हि.स.)। भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस मंगलवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उच्चायुक्त ने संघ कि कार्यपद्धति और सेवाकार्यों की जानकारी प्राप्त की।

मंगलवार को ब्रिटिश उच्चायुक्त एलिस मंगलवार को नागपुर पहुंचने के बाद संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के पैतृक निवास गए। नागपुर के शुक्रवारी इलाके में स्थित डॉ. हेडगेवार के घर को स्मारक कि तरह संजोया गया है। ब्रिटिश उच्चायुक्त और मुंबई स्थित उपउच्चायुक्त एलेन गैमेल ने डॉ. हेडगेवार के कार्य और संघ से जुड़ीं ऐतिहासिक गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके बाद एलिस और गैमेल ने दीक्षाभूमि और मिहान का भी दौरा किया। मिहान पहुंच कर उन्होंने महाराष्ट्रा एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) तथा एसईजेडसी के अधिकारियों से चर्चा की। इस मुलाकात के बाद एलेक्स एलिस महल इलाके में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पहुंचे। संघ के पदाधिकारियों ने एलेक्स एलिस को संघ की कार्य पद्धति और सेवा कार्यों से अवगत कराया। एलेक्स के दौरे के बारे में संघ ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

संघ मुख्यालय जाने वाले एलेक्स पहले उच्चायुक्त नहीं हैं। इससे पूर्व बीते कुछ वर्षों में विभिन्न देशों के उच्चायुक्त संघ मुख्यालय जा चुके हैं। सिंगापुर के तत्कालीन उप-उच्चायुक्त जोनाथन-टो, ब्रिटिश काऊन्सलर किरेन ड्रेक, जर्मन राजदूत वॉल्टर लिंडनर, ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बॅरी ओ फॅरेल्ल और फ्रान्स के उच्चायुक्त इमॅन्येल लेनीन भी संघ मुख्यालय जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *